हिस्ट्रीशीटर को भाजपा ने बनाया जिला मंत्री, भाजपा हाईकमान से शिकायत

हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के एक हिस्ट्रीशीटर को भाजपा की नवनियुक्त जिला कमेटी में जिला मंत्री बनाया गया है, जिससे भाजपाइयों में रोष है। कुछ लोगों ने मामले की शिकायत भाजपा हाईकमान से की है।
जानकारी के अनुसार भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे द्वारा घोषित की गई जिला कमेटी में पिलखुवा के गांव गालंद निवासी नवीन तोमर को जिला मंत्री बनाया गया है। उन पर पिलखुवा में कई तरह के आपराधिक केस दर्ज हैं और वह पिलखुवा थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने बताया कि नवीन पर ज्यादातर मामले राजनीतिक रूप से दर्ज कराए गए थे और अब सभी मामलें वापस लिए जा रहे है। आदेश पर हिस्ट्रीशीट भी खत्म कर दी गई है।
उधर कुछ भाजपाईयों ने पुराने व समर्पित कार्यकत्ताओं की अनदेखी कर हिस्ट्रीशीटर को जिला मंत्री बनाए जाने की शिकायत भाजपा हाईकमान से की है।












