रेप के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

रेप के फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में नाबालिग को भगाकर रेप के आरोप में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में करीब चार माह पहले ग्राम डूहरी का शहरयाब एक नाबालिग को बहलाकर अपने साथ ले गया था। बाद में उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप सामने आया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर पीड़िता को
बरामद किया और आरोपी को सरस्वती कट के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
मामले में सीओ अनीता चौहान ने बताया कि नाबालिग को बहलाकर ले जाने और दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के स्तर से अन्य जांच भी कराई जा रही हैं।












