फीस जमा ना होने पर स्कूल प्रशासन पर कक्षा एक के मासूम छात्र को पीटने का आरोप ,दी तहरीर

फीस जमा ना होने पर स्कूल प्रशासन पर कक्षा एक के मासूम छात्र को पीटने का आरोप ,दी तहरीर
हापुड़। थाना हापुड़ देहात क्षेत्र स्थित एक प्राइवेट स्कूल के प्रशासन पर फीस जमा ना करने पर पीटने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
हापुड़ के मोहल्ला कोटला सादात निवासी हारून का बेटा जुबैर कोटला फूलगढ़ी के एक प्राईवेट स्कूल में कक्षा एक में पढ़ता है। परिजनों का आरोप है कि उनके बच्चे से स्कूल में फीस जमा नहीं होने की बात को लेकर मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मारपीट की घटना के विरोध में हंगामा किया। घायल छात्र को परिजन तुरंत डॉक्टर के
पास लेकर गए, जहां उपचार हुआ। वहीं, नगर शिक्षा अधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि शिकायत आने पर मामले की जांच पड़ताल कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।












