श्री सनातन धर्म सभा का वार्षिकोत्सव : प्रख्यात रसिक जन राहुल चौधरी द्वारा राधा नाम संकीर्तन पर झूमे श्रद्धालु

श्री सनातन धर्म सभा का वार्षिकोत्सव : प्रख्यात रसिक जन राहुल चौधरी द्वारा राधा नाम संकीर्तन पर झूमे श्रद्धालु
हापुड़। श्री सनातन धर्म सभा (पंजी०), हापुड़ के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष में चार दिवसीय संकीर्तन रसधारा में तृतीय दिवस में प्रख्यात रसिक जन राहुल चौधरी व उनके सहयोगियो द्वारा राधा नाम संकीर्तन के साथ सभा हाल में समा बाँध दिया जिसका उपस्थित अपार जन समूह ने भाव विभोर होकर नाच गाकर संकीर्तन का आनन्द लिया इससे पूर्व श्री राधा माधव संकीर्तन मण्डल व अन्य सहयोगियो द्वारा राधा कृष्ण जी के मधुर भजनो जैसे हे लाडली सुध ली जे हमारी हे राधा रानी हे श्यामा प्यारी, तेरी मुरली की धुन सुनके मैं वृन्दावन को आया हूँ, कुछ नही बिगड़े गा तेरा हरी शरण आने के बाद, एक तरफ साँवले से कान्हा दूजी राधिका गोरी आदि के साथ वातावरण को पूर्णतः संगीतमय बना दिया। सबसे अच्छी भक्ति आत्म निवेदन मानी जाती है जहाँ व्यक्ति अपना सब कुछ भगवान को समर्पित कर देता है, सभा भवन में कुछ ऐसा ही वातावरण आज नजर आ रहा था। हर व्यक्ति भजनों में इतना लीन था कि वह अपनी सुध बुद्ध खोकर भगवान को समर्पित हो गया। इस अवसर पर प्रधान श्री रोहित गर्ग जी, मंत्री श्री अशोक छारिया जी, कोषाध्यक्ष श्री राजीव जिन्दल जी, उपमंत्री श्री दीपांशु गर्ग जी, श्री अमित गोयल (मोनू बालाजी), श्री गोपाल अग्रवाल जी, श्री विनोद गुप्ता जी (पूर्व सभासद), उपप्रधान श्री तरूण गर्ग, श्री राजेश अग्रवाल, श्री राकेश कुमार महेश जी, श्री अतुल आजाद जी, श्री पुनीत गर्ग जी, श्री दिनेश कुमार माहेश्वरी जी, श्री नरेश कुमार जिन्दल जी, श्री रविन्द्र कुमार गुप्ता जी, श्री नलिन बंसल जी, श्री अरविन्द कुमार जी, श्री संजीव जैन जी व श्री अभिषेक गुप्ता जी आदि उपस्थित रहे। आज के विशिष्ट सहयोगी पारस गर्ग (मै० पारस ट्रेडर्स) व प्रसादी की सेवा संजय कुमार अग्रवाल (खजांची) की रही।












