News
साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई 50 हजार रूपए, एफआईआर दर्ज

साइबर ठगों ने खाते से उड़ाई 50 हजार रूपए, एफआईआर दर्ज
, हापुड़।
थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति के खाते से साइबर ठगों ने पचास हजार रुपए उड़ा दिए। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के गांव रामपुर न्यामतपुर स्थित फार्म हाउस निवासी कांति मलिक ने बताया कि उनका नगर के एक बैंक में खाता है। उसमें हजारों की नकदी जमा थी। 31 जनवरी को फोन पर खाते से नकदी उड़ाए जाने का मैसेज आया। साइबर ठगों ने उनके खाते से 50 हजार से अधिक की नकदी उड़ा दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












