प्लाट बेचने के नाम पर महिला सहित दो लोगों से 24.81 लाख रुपये की ठगी

प्लाट बेचने के नाम पर महिला सहित दो लोगों से 24.81 लाख रुपये की ठगी
हापुड़ । थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में प्लाट बेचने के नाम पर एक व्यक्ति पर महिला समेत दो लोगों ने करीब 24.81 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने एसपी को शिकायती पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गांव उदयपुर निवासी कविता शर्मा व जनपद बुलंदशहर के गांव मछुआ खेड़ा निवासी पुनीत शर्मा ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र दिया है। जिसमें बताया गया कि उनके परिचित एक व्यक्ति ने गांव बाबूगढ़ निवासी एक व्यक्ति से गांव बाबूगढ़ स्थित एक प्लॉट का
सौदा कराया था। आरोप है कि 576 वर्गगज प्लॉट में आरोपी से कविता शर्मा को 215 व पुनीत शर्मा 361 वर्गगज प्लॉट का बैनामा करने की बात तय हुई थी। इसके बाद कविता शर्मा व पुनीत शर्मा ने अपने खातों से आरटीजीएस के माध्यम से आरोपी के खाते में करीब 24.81 लाख रुपये द्वारा भेज दिए। इस पर आरोपी ने 19 अप्रैल 2025 को दोनों को बैनामा करने का आश्वासन दिया। 19 अप्रैल को तहसील में पहुंचने पर आरोपी बैनामा कराने वहीं नहीं पहुंचा।
थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












