HapurNewsUttar Pradesh
मॉडल वाइन शॉप से 3.50 लाख रुपए चोरी कर फरार हुए सेल्समैन, यादव बंधुओं पर एफआईआर

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के अतरपुरा स्थित मॉडल वाइन शॉप पर कार्यरत एक सेल्समैन अपने साथी के साथ मिलकर साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर भाग गया। पुलिस ने सेल्समैन समेत दो व्यक्तियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
उत्तराखंड जिला नैनीताल के हल्द्वानी निवासी सतेंद्र नेगी ने बताया कि वह अतरपुरा स्थित मॉडल शॉप पर इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। 20 फरवरी को आरोपी आशीष अपने साथी ब्रिजेश के साथ शॉप से साढ़े तीन लाख रुपये चोरी कर लिए और भाग गया। सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि तहरीर पर आशीष यादव व ब्रिजेश यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।












This was a great read. My friends would really enjoy reading this. I bookmarked this for future reference. This deserves more attention. Great job overall.