मंत्री मदन चौहान पर गोली चलाने के मामले में मुख्य अभियुक्त शिवम लोधी की हुई जमानत – एडवोकेट मोहित गुप्ता

मंत्री मदन चौहान पर गोली चलाने के मामले में मुख्य अभियुक्त शिवम लोधी की हुई जमानत
हापुड़।
शिवम लोधी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता ने बताया कि जिला जज कोर्ट द्वारा बहस सुनने के बाद आज कथित मुख्य शुभम लोधी का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया। जिला शासकीय अधिवक्ता एवम मुकदमा वादी पूर्व मंत्री मदन चौहान के प्राइवेट अधिवक्ता द्वारा जमानत का भारी विरोध किया गया, बावजूद माननीय कोर्ट द्वारा सभी जमानत को सुनने के बाद शिवम लोधी की जमानत स्वीकार कर ली। पुलिस ने शिवम लोधी से एक पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस बरामद किये थे।
घटना 9 फरवरी की रात की है, जब पूर्व मंत्री मदन चौहान गांव हिरणपुरा से एक सगाई समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। उनके साथ गनर और निजी सहायक भी थे। आरोप था कि तीन युवक वहां पहुंचे, जो पिस्तौल तानकर अभद्रता की और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने बागड़पुर इलाके में गश्त के दौरान शुभम भाटी निवासी रिफ्यूजी कॉलोनी को गिरफ्तार किया था। शिवम लोधी के अधिवक्ता मोहित गुप्ता ने बताया कि सोमवार को जिला जज कोर्ट द्वारा बहस सुनने के बाद आज शिवम लोधी का जमानत प्रार्थना पत्र स्वीकार कर लिया गया है।












Solid article! Your expertise really shows in this article. It’s refreshing to see such well-researched content. For further reading, 开云体育 is a great place to start. Much appreciated.