हापुड़ शू विक्रेता एसोसियेशन ने मनाया गया होली महोत्सव

हापुड़ ।
हापुड़ शू विक्रेता एसोसियेशन के तत्वावधान में
भारतीय संस्कृति के पर्व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शू विक्रेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।शू विक्रेता अर्जुन पटवारीने सामाजिक समरसता एवं सदभाव के पर्व होली पर सभी उपस्थित सदस्यों को शुभकामनाएं दी और कहा कि होली के पर्व को आपसी प्रेम और सौहार्द से मनाने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने एक दुसरे को चंदन व गुलाल लगाकर एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेकर होली के सांस्कृतिक पर्व को पूरे हर्षोल्लास से मनाया।
इस मौके पर नगर के प्रमुख जूता फर्म जॉली शूज, मुकेश बूट हाउस, पटवारी जूते वाले, बंसल फुटवियर, साहिब जी शूज, विमल शूज, मद्दी जूते वाले आए और एक दूसरे को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रेम, सौहार्द और खुशहाली बांटी ओर संगठन को एकता के साथ आगे लेकर जाने के लिए प्रण किया












