अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा मनाया गया होली उत्सव

हापुड़ (राहुल बंसल)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन द्वारा होली उत्सव कीर्तन के साथ बड़े हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमती मालती भारती जी ,रेखा जी ,सुशीला जी के स्वागत से हुई।
इस अवसर पर संजीव अग्रवाल (जिला अध्यक्ष), रति अग्रवाल (जिला अध्यक्ष), दिनेश अग्रवाल (कोषाध्यक्ष), पारुल अग्रवाल (महामंत्री) एवं सुहानी अग्रवाल (कोषाध्यक्ष ) का विशेष योगदान रहा। रेनू अग्रवाल ( संरक्षिका ) वसु, युक्ति, जूही, आंचल, शिल्पी, स्वाति और राधिका सुप्रभा ने भी कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर सहयोग किया।
संरक्षक श्री नरेंद्र अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह होली मिलन कार्यक्रम आपसी प्रेम, भाईचारे और एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमें निरंतर मिलते रहना चाहिए।
श्रीकृष्ण जी के मधुर भजनों पर सभी महिलाओं ने भाव-विभोर होकर नृत्य किया, फूलों से होली खेली और प्रसाद ग्रहण किया। अंत में गुलाल और चंदन लगाकर सभी का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया।












