पापा बचा लो पापा बचा लो ,बस में चिल्लाता रहा मासूम छात्र, हिस्ट्रीशीटर ने साथी सहित जमकर की पिटाई, एफआईआर दर्ज , वीडियो वायरल

हापुड़।
मेरठ में पेपर देकर लौट रहे एक छात्र की दबंगों ने बस से घुसकर जमकर पिटाई की। पिटाई के दौरान मासूम छात्र पापा बचा लो,पापा बचा लो चिल्लाता रहा,जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है्। पीड़ित छात्र के पिता ने मेरठ के लोहिया नगर थाने में आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम
सूदना निवासी योगेश त्यागी ने मेरठ के लोहियानगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया उनका पुत्र जतिन 25 फरवरी को डीएवी स्कूल शास्त्रीनगर में सीबीएससी की कक्षा 10 की परीक्षा देकर मेरठ के ग्राम कैली स्थित बी.आर. स्कूल कैली मेरठ की बस मे सभी बच्चो के साथ आ रहा था। हाजीपुर के सामने फफूंदा निवासी सिद्धार्थ बैसोया, हरकित बैसोया ने बस के आगे बाईक लगाई व तमंचा निकाल बस को रोका और बस में चढ़कर उनके बेटे को बेहरमी से पीटकर जान से मारने की धमकी दी।












Pretty section of content. I just stumbled upon your weblog and in accession capital to
assert that I acquire in fact enjoyed account your blog posts.
Anyway I will be subscribing to your feeds and even I achievement
you access consistently fast.