M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की उठाई मांग

हापुड़।

नगर पालिका परिषद में जन्म प्रमाण पत्र एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने में आम नागरिकों को हो रही असुविधाओं की ओर ध्यानार्थ रखते हुए बुधवार को निवर्तमान सभासद नरेश कुमार भाटी ने सदर एसडीएम के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया सरल व पारदर्शी बनाने की मांग की।

एसडीएम के नाम ज्ञापन में निवर्तमान सभासद नरेश भाटी ने कहा कि नगर क्षेत्र के नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए बार-बार कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे उनके समय एवं धन की अनावश्यक हानि हो रही है। साथ ही कई मामलों में कार्य में अनावश्यक विलंब की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिससे आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराकर संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं,ताकि जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया सरल,पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाई जा सके।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page