M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
Astrology

राशिफल 10 अप्रैल : मकर राशि वालों का बिजनेस चमकेगा, धनु रहेंगे गृह कलह से परेशान, जानें अन्य राशियों की स्थिति

ग्रहों की स्थिति – वृषभ राशि में मंगल और राहु हैं। वृश्चिक राशि में केतु, मकर राशि में स्‍वग्रही शनि हैं। कुंभ राशि में गुरु हैं। सूर्य, चंद्रमा, बुध और शुक्र मीन राशि में हैं। बहुत दिनों बाद शनि स्‍वग्रही हुए हैं और गुरु नीचता से निकले हैं। ये दोनों का जो अपना फल है वो सबको मिलेगा। अमावस्‍या योग का निर्माण शुरू हो रहा है। चंद्रमा निर्जीव हो गए हैं। चंद्रमा और बुध जब युक्ति करते हैं तो बुध अस्‍त भी हो जाते हैं। कुल मिलाकर ग्रहों की स्थिति ऐसी आ रही है कि अभी जनमानस को बहुत बचकर पार करना होगा।

राशिफल-
मेष  – खर्च से परेशान रहेंगे। मन व्‍याकुल रहेगा। प्रेम में दूरी रहेगी। स्‍वास्‍थ्‍य खराब रहेगा। बहुत बचकर पार करें। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्‍तु पास रखें।

वृषभ – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कुछ भ्रामक समाचार मिलेंगे जिससे मन खराब होगा। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में दूरी अभी दिख रही है। हरी वस्‍तु पास रखें।



मिथुन – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। व्‍यवसायिक स्थिति ठीक दिख रही है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम बनी हुई है। मां काली की अराधना करते रहें।



कर्क – स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। उर्जा का संचार अभी बहुत अच्‍छा नहीं है। प्रेम और व्‍यापार भी अभी मध्‍यम गति से बढ़ रहा है। दो-चार दिन अभी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद प्रेम, व्‍यापारिक और मानसिक स्थिति निश्चित सुधरेगी। अभी आपको बचकर काम करना पड़ेगा। बजरंग बली की अराधना करें।



सिंह – चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक परिस्थ्‍िातियां प्रतिकूल हो सकती हैं। थोड़ा बचकर पार करें। लेकिन यह क्षणिक है। एक-दो दिन की बात है। फिर आपकी अच्‍छी स्थिति हो जाएगी। भगवान विष्‍णु की अराधना करें।



कन्‍या – जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। नई व्‍यवसायिक स्थिति समझें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम की स्थिति ठीक ठाक है। शनिदेव की अराधना करें।



तुला – कुटुम्‍बों में इस तरह की स्थिति मत लाइएगा जिससे झगड़ा हो जाए। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम ठीक-ठाक रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आप ठीक चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।



वृश्चिक – बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। मन अवसादग्रस्‍त हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। बाकी सब मध्‍यम दिखाई दे रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें।



धनु – रक्‍तचाप अनियमित हो सकता है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखें। गृहकलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक दिख रहा है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

मकर – पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहन के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान रहेंगे। आपको भी नाक, कान, गले की परेशानी हो सकती है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। सूर्यदेव को जल दें।

कुंभ – पूंजी का निवेश अभी रोक दें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। भगवान गणेश की अराधना करते रहें।

मीन – कई तरह की उर्जा को लेकर परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर परेशान रहेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम बुझा-बुझा सा रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से करीब-करीब सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें। अच्‍छा रहेगा।

प्रस्‍तुति-
अजय कुमार सिंह



Source link



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page