M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

भाजपा नेता के बेटे से मारपीट व लूटने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

हापुड़।

थाना देहात क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दोयमी फाटक के पास कार सवार हमलावरों ने बाइक में टक्कर मारकर दो युवकों पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद हमलावर तमंचे के बल पर युवक से उसके पर्स में रखी 49 हजार रुपये की नकदी व सोने की चेन लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

हापुड़ के गांव दोयमी निवासी भाजपा नेता व सोसाइटी चेयरमैन सुबीश त्यागी ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम उनका पुत्र आकाश उर्फ गुड्डू व ध्रुव बाइक पर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहे थे। स्वर्ग आश्रम रोड स्थित दोयमी फाटक के पास पहुंचने पर एक कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए।

इसके बाद कार से उतरे चार अन्य आरोपियों ने उनके पुत्र व ध्रुव पर लोहे की रॉड व लात घूसों से हमला कर
दिया। आरोपियों ने ध्रुव की सोने की चेन व पर्स में रखी 49 हजार रुपये की नकदी लूट ली थी।
थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार ने बताया कि मामले में
दिल्ली निवासी गांव सुराना थाना चांदी नगर गाजियाबाद निवासी दीपक और कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड निवासी ललित को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page