M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

खाद्य पर्दोथों, बोतलबंद पानी की बोतलों में मिलावट के बीच अब तेल में भी मिलावट का शक,

लखनऊ की टीमों ने जिलें में चार तेल मिलों पर की ताबातोड छापेमारी, 32,500 लीटर तेल सीज, नेपाल से मंगवाकर अपने ब्रांड की पैकिंग की आंशका

हापुड़। जिलें में मिठाई, दालों, पनीर ,बेसन, मिर्च व अन्य खाद्य पदार्थों से लेकर अब बोतलबंद पानी की बोतलें में भी जहरीले वेक्टेरियां पाने जाने के बाद अब लखनऊ से आई खाद्य विभाग की टीमों ने जिलें में चार तेल प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की। इस दौरान 53.62 लाख रुपये का 32,500 लीटर खाद्य तेल सीज किया गया और जांच के लिए 14 नमूने लिए गए। टीम को नेपाल से तेल मंगवाकर अपने ब्रांड की पैकिंग करने की भी आंशका जताई है।

सहायक आयुक्त प्रशासन रेखा सिंह ने बताया कि धौलाना मसूरी रोड स्थित वान्या पाम ऑयल पर जांच में 5180 लीटर खाद्य तेल में मिलावट का संदेह पाया गया। इस खाद्य तेल को टीम ने सीज किया। जिसकी अनुमानित कीमत 6.68 लाख रुपये है। यहां से टीम ने तीन नमूने लिये। वहीं यूपीएसआईडीसी केएल ऑयल से सात नमूने और 32.22 लाख कीमत का 15345 लीटर खाद्य तेल सीज किया। हापुड़ के मोहल्ला किशनगंज स्थित जेएन ऑयल पर भी टीम ने छापा मारा, यहां से तेल के चार नमूने लिए। इसके अलावा 14.71 लाख की कीमत के 11975 लीटर तेल में मिलावट का संदेह होने पर सीज किया गया। उधर गढ़ रोड स्थित रविंद्र ऑयल मिल पर भी टीम ने छापा मारा।

छापेमारी के दौरान टीम ने पाया कि कुछ प्रतिष्ठानों में नेपाल से तेल मंगवाकर उसे अपने ब्रांड के नाम से पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था। दो तेल इकाइयों में गंदगी, कर्मचारियों द्वारा मास्क और कैप न पहनने जैसी लापरवाही भी सामने आई। इसके अलावा, तेल खरीद और आपूर्ति का स्टॉक रजिस्टर भी ठीक से नहीं रखा गया था, जिसके लिए दोनों इकाइयों को नोटिस जारी किया गया है।

हापुड़ के सहायक आयुक्त सुनील कुमार ने बताया कि जिले में किसी भी तरह नकली खाद्य सामग्री बिकने नहीं दी जायेगी।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page