M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

बाजारों पर चढऩे लगा होली का रंग, पिचकारियों व हर्बल गुलाल से पटने लगे बाजार

बाजारों पर चढऩे लगा होली का रंग, पिचकारियों व हर्बल गुलाल से पटने लगे बाजार

-मैजिक गुलाल गन बनी बच्चों व युवाओं की पहली पसंद

,हापुड़।

रंगों का त्योहार होली निकट आते ही बाजार गुलाल,रंग व विभिन्न प्रकार की पिचकारियों से पटने लग गये है। बच्चे बाजारों में रंग,गुलाल व पिचकारियों की खरीददारी करते दिखाई दे रहे है। वहीं सामाजिक संस्थाएं ने भी होली मिलन कार्यक्रमों की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है।

जैसे जैसे होली का त्यौहार निकट आजा जा रहा है। वैसे वैसे ही बाजारों पर होली का रंग चढ़ता जा रहा है। अब होली के त्यौहार में एक सप्ताह का समय शेष है।



रंगों के त्योहार होली के बाजार में इस बार रंगों की वैरायटी जैसे सुगंधित गुलाल,कलर पेस्ट,गोल्डन सिल्वर,पिंक कलर,हर्बल गुलाल,चंदन हरा,होली गिफ्ट पैक,साधारण लाल पीला गुलाल के साथ-साथ फिरंगी गुलाल भी उपलब्ध है। इसके साथ साथ बाजार में साधारण,चाइनीज पिचकारियों के साथ इस बार मैजिक गुलाल गन देखने को मिल रही है। जो बच्चों से लेकर बूढ़ों तक को अपनी ओर आकर्षित कर रही है। पिचकारियों की कीमत सौ रुपये से लेकर 500 रुपयेसे अधिक तक की कीमतों में उपलब्ध है।



गोल मार्केट स्थित राकेश किराना स्टोर स्वामी का कहना कि होली के निकट आते ही बाजार में रौनक बढ़ती जा रही है। बाजार में लोग खाद्य पदार्थों के साथ साथ रंगों के साथ साथ गुलाल व पिचकारियों की खरीददारी कर रहे है। इस बार बाजार में फिरंगी गुलाल व मैजिक गुलाल गन आई है। जो बच्चों की पहनी पसंद बनी हुई है।



वही दूसरी ओर होली के निकट आते ही सामाजिक संगठनों ने भी होली मिलन कार्यक्रमों की आयोजनों की रूपरेखा बनानी शुरू कर दी है। जिसके अनुसार होली से पूर्व व दुल्हेंडी के दिन होली मिलने कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।











Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


One Comment

  1. Blackjack strategy is fascinating – understanding those percentages really shifts your game! Seeing platforms like jilipark login offer diverse games makes learning even more accessible. Quick deposits via GCash are a nice touch too! Definitely helps practice.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page