M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

राजस्थान के व्यापारी से लाखों की लूट में फरार चल रहे दो लुटेरों पर एसपी ने किया 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर राजस्थान के चावल व्यापारी से 64 लाख रुपये की लूट के मामले में फरार चल रहे दो बदमाशों पर एसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के सीकर के चावल व्यापारी राकेश ने 31 जनवरी को हापुड़ के रेलवे रोड स्थित एचडीएफसी बैंक से 64 लाख रुपये निकाले थे। यह रकम किसानों को भुगतान के लिए थी। वह बाइक से रुपये लेकर दिल्ली जा रहा था। पिलखुवा फ्लाईओवर पर पहुंचने के बाद स्कूटी सवार तीन युवकों ने हथियारों के बल पर उससे 64 लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए थे। वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक घायल बदमाश समेत पांच आरोपितों को गिरफ्तार कर 44.37 लाख रुपये
तमंचे और दो दोपहिया वाहन बरामद किए थे। वारदात में शामिल दो बदमाश जिला गाजियाबाद के थाना विजयनगर सेक्टर-11 का अकरम और हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव माधोपुर का अर्जुन त्यागी अब भी फरार हैं। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने दोनों फरार बदमाशों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बदमाशों के बारे में कोई भी सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले का नाम और पता गोपनीय रखा जाएगा।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page