छोटे हाथी व बाईक की हुई जबरदस्त भिड़ंत, बाइकसवार नाबालिग की मौत

हापुड़।
थाना हाफिजपुर क्षेत्र में देर शाम बाईक से घर लौट रहे एक नाबालिग की छोटे हाथी से टकराकर मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार हाफिजपुर के ग्राम भटियान निवासी सावेज शेख अपनी बाईक से अपने गांव से बड़ौदा सिहानी की ओर जा रहा था। रास्ते में सामने से आ रहे एक छोटे हाथी से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।
छोटे हाथी को बड़ौदा सिहानी निवासी 27 वर्षीय शाकिब (27) चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि सावेज गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद छोटा हाथी वाहन सड़क पर पलट गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचित किया। थाना
थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।












