रेप पीड़िता नाबालिग गर्भवती ने बच्चें को जन्म , पुलिस सुरक्षा में भिजवाया जायेगा घर

रेप पीड़िता नाबालिग गर्भवती ने
बच्चें को जन्म , पुलिस सुरक्षा में भिजवाया जायेगा घर
हापुड़।
थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को उसके ताऊ के बेटे ने रेप के बाद गर्भवती बना दिया था। गुरुवार को रेप पीड़िता नाबालिग ने बेटे को जन्म दिया। पीड़िता व उसके परिजनों को कड़ी सुरक्षा में उनके घर छुड़वाया जायेगा।
जानकारी के अनुसार बहादुरगढ़ क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी (15) की मां ने बताया कि उसके जेठ का लड़का उनके घर आता-जाता रहता था। उसने उनकी बेटी के साथ रेप किया। उसे जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को भी कहा। डर के मारे किशोरी ने यह बात किसी को नहीं बताई। समय के साथ किशोरी का पेट बढ़ने लगा। जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ।
गुरुवार को पेट में दर्द होने पर परिवार रेप पीड़िता गर्भवती किशोरी को लेकर सिम्भावली के
बक्सर सीएचसी में पहुंचे । सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार भी मौके पर पहुंचे और कड़ी सुरक्षा में रेप पीड़िता की डिलीवरी करवाई गई, नाबालिग किशोरी ने एक लड़के को जन्म दिया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले की सूचना थाना बहादुरगढ़ में दे दी गई है। पुलिस अपनी सुरक्षा में किशोरी और उसके परिजनों को उनके गांव छोड़ेगी।
थाना बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक धीरज कुमार ने बताया कि मामले में परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












