सड़क पर खड़े युवक को आपसी विवाद में मारी गोली, दिल्ली रैफर

सड़क पर खड़े युवक को आपसी विवाद में मारी गोली, दिल्ली रैफर
हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर देर रात वहां खड़े एक युवक को गोली मार दी। जिसे गंभीर हालत में दिल्ली रैफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला साकेत निवासी वीरपाल सैनी शनिवार रात छिजारसी टोल प्लाजा पर मौजूद थे। इसी दौरान एक अज्ञात हमलावर ने उन पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। गोली लगने से वीरपाल सैनी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












