News
दहेज की मांग पूरी ना होने पर पत्नी को तेजाब पिलाने वाला हैवान पति गिरफ्तार, भेजा जेल

दहेज की मांग पूरी ना होने पर पत्नी को तेजाब पिलाने वाला हैवान पति गिरफ्तार, भेजा जेल
हापुड़। थाना गढ़मुक्तेशर क्षेत्र में दहेज की मांग पूरी ना होने पर विवाहता को जबरन तेजाब पिलाने के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अमरोहा निवासी गुलफाम ने बताया कि उसकी बेटी को ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि क्रूरता की हद पार करते हुए आरोपियों ने उसे तेजाब पिला दिया था।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि चैकिंग के दौरान पुलिस ने दोताई की नहर के पास से मुख्य आरोपी गढ़ के बदरखा निवासी माहिर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।












