चाइनीज मांझे से मौत होने पर होगा हत्या का मुकदमा दर्ज, शहर में चाइनीज मांझे की चपेट में आने से लोग व पक्षी हो रहे है,घायल, चलेगा अभियान

हापुड़।
जनपद में चाइनीज मांझे के कारण मौत होने से हत्या का मुकदमा दर्ज किया जायेगा। इस सम्बंध में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किये है। जिसके बाद से चाइनीज मांझा बेचने वालों में हडक़ंप मचा हुआ है।
आपको बता दें,कि पतंग उड़ाने के शौकीन पतंग उड़ाने व पेंच लड़ाने के लिए चाइनीज मांझे का प्रयोग करने लगे। पूर्व चाइनीज मांझे की चपेट में आने से शहर में लोग भी घायल हुए है। इसे अलावा पक्षी भी चपेट में आने से घायल हुए है।
शहर में पुलिस प्रशासन अधिकारियों की संयुक्त टीम ने कई बार अभियान चलाकर चाइनीज मांझा जब्त किया है। साथ ही चेतावनी दी,कि चाइनीज मांझा बेचने पर उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। इसके बावजूद भी चाइनीज मांझे की बिक्री चोरी छिपे की जा रही है।
अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश जारी किये है। प्रदेश में चाइनीज मांझा किसी व्यक्ति की मौत का कारण बनता है,तो हत्या का मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर का कहना है,जनपद में चाइनीज मांझे की बिक्री नहीं होने दी जायेगी।












