ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दहेज में कार व 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर विवाहता को मारपीट कर घर से निकाला, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र निवासी एक महिला ने ससुरालियों पर दहेज में कार व 20 लाख रुपये की मांग पूरी न करने पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव छतनौरा निवासी नेहा ने बताया कि पांच फरवरी 2022 को उनकी शादी जिला मेरठ के शाहजहांपुर किठौर निवासी सतवंत सिंह के साथ हुई थी। मायके वालों ने उनकी शादी में करीब 26 लाख रुपये खर्च किए।
आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति सतवंत, सास सुनीता, ससुर रणधीर, चचिया ससुर किशोरी व उसका पुत्र दिनेश और ताऊ विजयकांत व उसका पुत्र वसंत दहेज में कार व 20 लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर उनके साथ मारपीट करने लगे। इस पर उन्होंने अपने मायके वालों से करीब दस लाख रुपये ससुराल पक्ष के लोगों को लाकर भी दिए।
इसके बाद उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया। इसके बाद भी आरोपियों का उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग करते हुए उन्हें जमकर पीटा और उनकी पुत्री के साथ घर से निकाल दिया।

समाज के लोगों के कहने व सुनने के बाद आरोपी उन्हें पुत्री के साथ उनकी ससुराल ले गए। यहां रहने के कुछ दिनों बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके पति की दूसरी शादी करने की बात कहते हुए उनके साथ बेरहमी से मारपीट की और पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। उन्होंने इसकी शिकायत
किठौर थाने में की, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की।

इतना ही नहीं 21 जनवरी को पुलिस से बात करते समय उनकी हालत बिगड़ गई। वह एक अस्पताल में भर्ती रहीं। अस्पताल से मायके लौटते समय टेंशन में उनके बड़े भाई पिंटू का एक्सीडेंट हो गया। उनके भाई अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे हैं।

थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर सतवंत, सुनीता, रणधीर, किशोरी, दिनेश, विजयकांत व वसंत के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page