अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई द्वारा छात्राओं को स्वेटर वितरण

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई द्वारा छात्राओं को स्वेटर वितरण

हापुड़ (राहुल बंसल)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई द्वारा के.पी. इंटर कॉलेज की छात्राओं को यूनिफॉर्म के साथ स्वेटर वितरित किए गए।
महिला इकाई द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों की ठंड से सुरक्षा हेतु यह मानवीय पहल की गई
महिला जिलाध्यक्ष रति अग्रवाल ने कहा कि संस्था आगे भी समाजहित में इसी प्रकार सेवा कार्य करती रहेगी। गरीब और जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना हमारा विशेष उद्देश्य है। आज बच्चों के चेहरों पर जो खुशी और चमक दिखाई दी, वह वास्तव में देखने लायक थी। उनकी मुस्कान ने हमें यह एहसास कराया कि हमारा प्रयास सफल और सार्थक रहा।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संजीव कृष्णा अग्रवाल तथा जिला महिला अध्यक्ष रति अग्रवाल, पारुल, सुहानी गोयल, उमा गर्ग, वासु कंसल, रेनू अग्रवाल, अनुराधा गर्ग, युक्ति गुप्ता एवं आंचल गुप्ता का विशेष योगदान रहा।












