M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पीड़ित के घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला, SP से की सीधी बात — “मेरे व्यापारी मेरी जान के साथ मेरी आत्मा हैं”, विनीत शारदा

पीड़ित के घर पहुंचकर बढ़ाया हौसला, SP से की सीधी बात — “मेरे व्यापारी मेरी जान के साथ मेरी आत्मा हैं”, विनीत शारदा
हापुड़।

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने व्यापारी उत्पीड़न के एक गंभीर मामले में संवेदनशीलता और सख़्ती दोनों का परिचय देते हुए सबसे पहले पीड़ित व्यापारी के घर पहुंचकर उसका हाल जाना। इस दौरान उन्होंने पीड़ित और उसके परिजनों को भरोसा दिलाया कि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उनके साथ पूरी मजबूती से खड़ा है और किसी भी हाल में न्याय दिलाया जाएगा।
इस अवसर पर अशोक बबली, पवन गर्ग, अरुण चीनी वाले, राजेंद्र आढ़ वाले, मनोज गर्ग, अविन गोयल, करण चौधरी, संजीव आढ़ वाले, सचिन लकड़ी वाले, संजीव कृष्णा एवं जगदीश प्रधान सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे। सभी व्यापारियों ने एक स्वर में पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग की और संगठन के साथ खड़े रहने का भरोसा जताया।
पीड़ित से मुलाकात के उपरांत विनीत शारदा ने सीधे पुलिस अधीक्षक (SP) से वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी ली और दोषियों के खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि यह मामला केवल कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि व्यापारी समाज के सम्मान और सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। जो लोग व्यापारी के सम्मान को दरकिनार करने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें कानून के दायरे में लाकर कड़ा सबक सिखाया जाएगा।
विनीत शारदा ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “मेरे व्यापारी मेरी जान के साथ मेरी आत्मा हैं। भाजपा सरकार में व्यापारी का मान-सम्मान सर्वोपरि है और किसी भी परिस्थिति में पीड़ित को न्याय मिलेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए धाराएं बढ़ाई जाएंगी, ताकि आरोपी किसी भी तरह से कानून से बच न सकें।
उन्होंने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि व्यापारी मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, कानून सभी के लिए समान है। मोदी–योगी सरकार में अपराधियों को संरक्षण नहीं, बल्कि पीड़ितों को न्याय मिलता है।
पीड़ित के घर से निकलने के बाद विनीत शारदा व्यापारी साथियों के साथ छज्जूमल की धर्मशाला पहुंचे, जहां व्यापारियों से चर्चा कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।
अपने बयान के अंत में उन्होंने व्यापारी समाज से अपील की कि वे किसी भी प्रकार के डर या दबाव में न आएं और समस्या होने पर सीधे उन्हें, संगठन या प्रशासन को सूचना दें।
उन्होंने दो टूक कहा, “सम्मान से बड़ा कुछ नहीं होता। व्यापारी सुरक्षित रहेगा, तभी प्रदेश की तरक्की संभव है।”
विनीत शारदा के इस कदम और सख़्त रुख से व्यापारी समाज में भरोसा और संतोष का माहौल देखने को मिल रहा है।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page