प्रधानमंत्री ऋण योजना में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

प्रधानमंत्री ऋण योजना में एक लाख रुपए की रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार
हापुड़ (यर्थाथ मुन्ना/ रिशु सिंह)।
थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में प्रधानमंत्री ऋण योजना का लाभ दिलाने के नाम पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते एंटी करप्शन टीम ने एक कर्मचारी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। जिससे हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ निवासी एक व्यक्ति ने उघान विभाग में लोन के लिए आवेदन किया था, जिसमें बाबू आदेश गौतम ने फाइल पास करवाने के नाम पर एक लाख रुपए की डिमांड की थी। मामले की सूचना पीड़ित ने मेरठ स्थित एंटी करप्शन टीम को दी।
शुक्रवार को टीम ने हापुड़ आकर घेराबंदी कर आरोपी बाबू को गढ़ रोड़ पर एक लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी के पास से एक लाख रुपए की नकद राशि बरामद की गई है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोतवाली देहात ले जाया गया, जहां उससे गहन पूछताछ की जा रही है।












