HapurNewsUttar Pradesh
सड़क पार करते समय घायल हुए युवक की इलाज के दौरान हुई मौत

हापुड़।
थाना सिम्भावली क्षेत्र में सड़क पार करते समय एक वाहन की चपेट में आकर घायल हुए युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार सिम्भावली के गांव खुडलिया निवासी नरेंद्र उर्फ मोंटी (33 ) देर शाम सड़क पार कर रहे थे, जिसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे परिवार में मातम छा गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












