M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

महिला से पड़ोसी ने किया रेप , गिरफ्तार

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोसी युवक पर जबरन खेत में ले जाकर रेप का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पीड़िता ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ गांव में रहती हैं। बुधबार को वह घर का कूड़ा एकत्र कर उसको खाली मैदान में डालने के लिए गई थी। वापस आने के दौरान पड़ोस का रहने वाला रोहित उर्फ करमपाल घेर के पास खड़ा था। इस दौरान उसने उसका मुंह दबाया और घेर में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि
रोहित उर्फ करमपाल ने किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। जब वह घर पहुंची तो चुप रहने पर पति ने जानकारी की। उसने अपने साथ हुई आपबीती जब पति को बताई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। पति पत्नी को लेकर कोतवाली पहुंचा और सारी घटना विस्तार से बताई थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी रोहित उर्फ करमपाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page