85 लाख रुपए लूटकांड: बदमाश की निशानदेही पर बरामद किए लूट के पांच लाख रुपए

हापुड़ ।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में घी व खल-चूरी व्यापारी के मुनीम से हाईवे 9 पर 85 लाख रुपये की लूट में पकड़े गए एक आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पांच लाख रुपये बरामद किए हैं। इसके साथ घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा, चार जिंदा कारतूस और फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार 22 दिन पूर्व हाइवे पर मुनीम से तमंचे के बल पर 85 लाख रुपये की लूट की गई थी। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस के मुताबिक जनपद अमरोहा के थाना नौगावां सादात क्षेत्र के गांव नालू खुर्द निवासी रिफाकत पुत्र लियाकत को रिमांड पर लिया गया था।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने लूट की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कीla पुलिस का कहना है कि शेष लूटी गई रकम और वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है।












