शातिर चोर : मोबाइल चोरी कर रूपये उड़ानें वाला चोर गिरफ्तार

हापुड़।
थाना साइबर क्राइम पुलिस ने पिलखुवा नगर क्षेत्र के मोहल्ला गढ़ी स्थित शिव मूर्ति मंदिर निवासी पुजारी का मोबाइल चोरी कर उनके खाते से 1.10 लाख रुपये निकालने की घटना का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर इसके कब्जे से चोरी का मोबाइल व 25 हजार रुपये की नकदी बरामद की है।
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार व उनकी टीम ने अमित निवासी गांव दतैड़ी थाना पिलखुवा जिला हापुड़ को निजामपुर तिराहा के पास से गिरफ्तार किया।
मोहल्ला गढ़ी स्थित शिव मूर्ति मंदिर में नवीन झा पुजारी हैं और अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में ही रहते हैं। आरोपी 12 दिसंबर को मंदिर से पुजारी का चोरी कर फरार हो गया था।
इसके बाद आरोपी ने 12 से 15 दिसंबर तक पुजाती के बैंक खाते में 1.3 लाख रुपये निकाल लिए। मोबाइल चोरी होने पुजानी ने बैंक पहुंचकर अपने कर्मचारियों से जानकारी की।
बैंक कर्मचारियों ने 12 से 15 दिसंब तक उनके खाते से 1.2 निकालने की उन्हें जानकारी दी। इस में पुजारी ने थाना साइबर क्राइम में घटन संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताय वह 1.10 लाख रुपये में से खेल में हार गया था। उसके पास के हजार रुपये की बचे थे।












