उघमियों व ग्रामीणों के प्रयास से 2.38 करोड़ से धीरखेड़ा की सड़क व नाले का निर्माण शुरू

हापुड़।
उद्यमियों व ग्रामीणों के प्रयास से धीरखेड़ा के गेट से लेकर गांव के अंदर तक की सड़क व नाले का निर्माण कार्य के लिए 2 करोड़ 38 लाख रू स्वीकृत होने के बाद अब सड़क व नाले के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
धीरखेड़ा इंडस्ट्रीयल एसो. के सचिव धीरज चुग सोनू ने बताया कि पिछले काफी समय धीरखेड़ा इंडस्ट्रीय एरिया तथा गांव धीरखेड़ा का मुख्य मार्ग काफी क्षतिग्रस्त था। इससे आए दिन हादसे होते रहते थे। उद्यमियों व ग्रामीणों को काफी परेशानी रहती थी। हर समय जलभराव व गंदगी बनी रहती थी। लेकिन उद्यमियों के प्रयास से पीडब्ल्यूडी ने 2 करोड़ 38 लाख रू की लागत से सड़क व नाले का निर्माण शुरू कर दिया है।
उद्यमियों व वरिष्ठ ग्रामीण राधेश्याम त्यागी ने इस कार्य में इससे अब धीरखेड़ा में चौमुखी विकास होगा और यातायात सुगम होगा इस कार्य से उद्यमियों को खुशी की लहर है। सड़क, नाले निर्माण कार्य शुरू होने पर डीआईए के चेयरमैन मनोज गुप्ता, आईआईए चैप्टर अध्यक्ष पवन शर्मा, उद्यमी प्रमोद गोयल, शांतनु सिंघल, अतुल गोयल, राजेंद्र गुप्ता, सौरव, कपिल आदि का सहयोग रहा।












