पंचायत चुनाव में नाबालिगों के वोट बनाने का आरोप, आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर मतदाता सूची में घुसपैठ,ग्रामीणों ने की जांच की मांग

हापुड़।
बाबूगढ़ के गांव बाड़ली पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। स्थानीय निवासियों ने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को एक शिकायती पत्र सौंपा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि 23 दिसंबर 2025 को प्रकाशित सूची में नाबालिगों को आधार कार्ड में जन्मतिथि बदलकर या आयु बढ़ाकर मतदाता बनाया गया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कई लोगों ने मूल आधार कार्ड दिखाने से इनकार कर दिया और कहा कि उनकी वोट किसी ने बनवा दी है, अब इसे कटवा दो।पत्र में यह भी उल्लेख है कि कुछ परिवारों में कई बच्चों की आयु एक जैसी दर्ज है, जबकि कुछ व्यक्तियों की शादी को 18 वर्ष भी नहीं हुए, लेकिन उनके बच्चों के नाम मतदाता सूची में शामिल हैं। शिकायत में संलग्न दस्तावेजों में कुछ वोटों का क्रमांक, आधार कार्ड की प्रतियां और स्कूल विवरण दिए गए हैं, ताकि विद्यालयों से जांच हो सके। इसमें दूसरे गांवों के आधार कार्ड और बिना बारकोड वाले फर्जी कार्डों का भी जिक्र है।शिकायतकर्ताओं ने मांग की है कि सभी फर्जी वोटों को हटाया जाए, आधार कार्ड का बायोमेट्रिक सत्यापन किया जाए, और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) तथा वोट बनवाने वालों पर कार्रवाई हो। साथ ही, विधानसभा में 1676 और ग्राम पंचायत में 2077 वोटों का मिलान करने की मांग की गई है। नोट में कहा गया है कि बाकी आधार कार्ड बीएलओ ने दिखाने से मना कर दिया।चुनाव आयोग के नियमों के उल्लंघन का यह मामला राजनीतिक हलकों में हलचल मचा रहा है। अधिकारी ने जांच का आश्वासन दिया है,













Pretty section of content. I simply stumbled upon your weblog and in accession capital to claim that I get in fact loved account your weblog posts. Anyway I will be subscribing to your feeds and even I achievement you access persistently quickly.
I’m not sure where you’re getting your info, but good topic. I needs to spend some time learning much more or understanding more. Thanks for great info I was looking for this info for my mission.