M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

शहर में प्रदूषण कम करने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर करोड़ों रुपए की इंटरलॉकिंग टाइल्स

शहर में प्रदूषण कम करने के लिए शहर के मुख्य मार्गों पर करोड़ों रुपए की इंटरलॉकिंग टाइल्स

हापुड़। प्रदूषण को कम और नियंत्रित करने के लिए उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा हापुड़ नगर पालिका को दी गई
7.50 करोड़ रुपये की धनराशि से 7.50 करोड़ रुपये से इंटरलॉकिंग टाइल्स बिछाई जाएंगी।

नगर पालिका ने वायु प्रदूषण को कम और नियंत्रित करने के लिए चार मुख्य मार्गों के दोनों तरफ इंटरलॉकिंग साइड पटरियों का निर्माण कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए ही उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने धनराशि जारी की थी। करीब आठ माह पहले जारी हुई धनराशि के बाद यह टेंडर दिवाली के बाद निकाले गए थे।

इस बजट से पालिका द्वारा 1.83 करोड़ से सिकंदर गेट पुलिया से लेकर एमएस गार्डन के दांयीं व बांयीं तरफ इंटरलॉकिंग साइड पटरी, 3.58 करोड़ से गढ़ रोड पर दायीं व बांयी ओर रेलवे लाइन के पास से ततारपुर बाईपास, 1.49 करोड़ से दिल्ली रोड पर बांयीं व दांयीं ओर तिरुपति गार्डन के पास से सबली गेट तक और 71 लाख से मोदीनगर रोड पर मेरठ रोड मोड के पास से बांयीं व दांयीं ओर ब्लॉक के पास तक इंटरलॉकिंग साइड पटरी का निर्माण कराया जाएगा।

ईओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया समाप्त हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होगा।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page