गाली गलौज का विरोध करने पर पति पर पत्नी ने लगाया तेजाब फेंकने का आरोप

गाली गलौज का विरोध करने पर पति पर पत्नी ने लगाया तेजाब फेंकने का आरोप

हापुड़ । थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी एक महिला ने अपने पति पर गाली गलौज का विरोध करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकनें का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता ने बताया कि वह रात अपने घर में सो रही थी तभी उसका पति नशे की हालत में आया और गाली-गलौज करने लगा। जब महिला ने विरोध किया, तो पति ने उसके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। महिला का आरोप है पति ने जान से मारने की नियत से उसके चेहरे पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह झुलस गई। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। स्वजन ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित महिला ने यह भी आरोप लगाया कि पति ने उसे धमकी दी है कि यदि उसने पुलिस में शिकायत की, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने को तैयार रहना होगा।
थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज बालियान ने बताया कि मामले जांच की जा रही है और मेडिकल परीक्षण में तेजाब से झुलसने की पुष्टि नहीं हुई है।












