M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

जिलें में भीषण ठंड में शराबियों की आई आफत, 75 शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जिलें में भीषण ठंड में शराबियों की आई आफत, 75 शराबियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

हापुड़। नववर्ष से पूर्व जिलें में पुलिस ने अभियान चलाते हुए सार्वजनिक स्थानों पर शराब पी रहे 75 शराबियों को गिरफ्तार किया है। जिससे शराबियों में हड़कंप मच गया।

थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने अभियान चलाकर शराब पीकर सड़क और वाहनों में हुड़दंग मचाने वाले 25 लोगों को गिरफ्तार कर उनके चालान काट दिए।

धौलाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने और नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए लगभग 30 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया और उनके खिलाफ काननी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने धर्मशाला और होटल संचालकों को बिना आइडी के कमरे न देने की चेतावनी दी है। पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। हापुड़ कोतवाली पुलिस ने भी सार्वजनिक
स्थान पर शराब पीने के आरोप में 20 युवकों को पकड़ा है। नव वर्ष के आगमन में कुछ दिन शेष हैं, ऐसे में पुलिस-प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटा है।

गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में पुलिस ने गंगा तट, पार्किंग स्टैंड और गंगा पुल के आसपास चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें 20 लोगों को शराब पीते गिरफ्तार किया।



एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन और नशे में गाड़ी चलाना सड़क दुर्घटनाओं का एक प्रमुख कारण है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलें के मुख्य चौराहों, बाजारों और राजमार्गों पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए लोगों के चालान काटे गए, जबकि कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page