व्यापारी की कोठी से चोरी करने वाला चौकीदार गिरफ्तार

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक व्यापारी की कोठी से तारों के बंडल चोरी करने वाले चौकीदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर पांच हजार रुपये और चाकू बरामद किया गया है। इसके अलावा आरोपी के पास से चोरी किया गया एक तार का बंडल भी बरामद किया गया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांधी गंज निवासी पुनीत कुमार ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने बताया कि उनकी कोठी में एक जिला बुलंदशहर के आवास विकास कॉलोनी प्रथम निवासी शालू कुमार चौकीदार के पद पर कार्यरत था। बीती 7 दिसंबर की रात को उनका चौकीदार कोठी से तारों के बंडलों को चोरी कर फरार हो गया।था।
उन्होंने बताया कि रामपुर रोड पर आरोपी चौकीदार शालू कुमार को गिरफ्तार कर माल व नगदी बरामद कर ली।












