कोतवाली के निकट बाइकसवार युवक युवती ने किया भीख मांग रहे बच्चे का अपहरण, पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के निकट भीख मांग रहे एक बच्चें को बाईक सवार युवक-युवती अपहरण कर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से बच्चे का पता लगाने में जुटी है।
मूल रूप से कासंगज जिला निवासी हसीना ने बताया कि वह काफी समय से हापुड़ में बुलंदशहर रोड पर झुग्गी झोपड़ी में रहती है। वह और उसका बड़ा बेटा मोहब्बत और तीन साल का छोटा बेटा हारुन
तहसील चौपला के आसपास भीख मांगने का काम करता है। शुक्रवार की देर शाम मोहब्बत और हारुन तहसील चौपला पर भीख मांग रहे थे।
इसी दौरान एक बाइक पर युवक और युवती आकर रुके और चिप्स दिलाने के नाम पर मोहब्बत और तीन साल के हारुन को बाइक पर बिठा लिया। कुछ देर घुमाने के बाद बाइक सवार युवक युवती ने उन्हें चिप्स दिलाए और मोहब्बत को वापस तहसील चौपले पर छोड़ दिया, लेकिन हारुन को साथ लेकर फरार हो गए।मोहब्बत ने घर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी मां को दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की मदद से बच्चे को जल्द बरामद कर लिया जाय।












