मकान खाली करवाने की बात से क्षुब्ध किराएदार ने किया मकानमालिक दंपत्ति पर हमला, एफआईआर दर्ज

हापुड़ ।
थाना हापुड क्षेत्र के मोहल्ला कलेक्टर गंज में किराये के मकान को खाली करने की मांग को लेकर किरायेदारों ने मकान मालिक दंपती पर हमला किया। आरोपियों ने दंपती के साथ घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के मौहल्ला कलेक्टर गंज की दीक्षा कक्कड़ ने बताया कि लगभग एक वर्ष पूर्व उसने अपना मकान नीटा बाटला, उनके बेटे मनू, चाटला और पत्नी आशा बाटला को किराये पर दिया था। बाद में मकान बेचने को उन्होंने कई बार किरायेदारों से मकान खाली करने को कहा, लेकिन वे नहीं माने। जिससे रजिस्ट्री की प्रक्रिया भी प्रभावित हुई। 24 दिसंबर 2025 की रात करीब साढ़े आठ बजे आरोपित नीटा, मनु और आशा बाटला उनके घर में घुस आए और गाली-गलौज करने लगे। जब पति संजय कक्कड़ ने विरोध किया, तो आरोपितों ने लात-घूंसे से मारपीट की। इस दौरान दीक्षा कक्कड़ के बाएं कान की बाली गिर गई। आरोपितों ने धमकी दी कि यदि फिर से मकान खाली करने की बात की, तो जान से मार देंगे। शोर सुनकर मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए, तब आरोपित भाग गए। पीड़िता ने 112 पर काल किया, लेकिन पुलिस के पहुंचने तक आरोपित भाग चुके थे।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












