ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

एसआईआर के कार्य में शिक्षक और कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप , डीएम को सौंपा ज्ञापन

हापुड़।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर शिक्षक नेताओं ने जिला मुख्यालय पर ज्ञापन देकर एसआईआर के कार्य में शिक्षक और कर्मचारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाया है। संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र शिशोदिया, जिला मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि शिक्षक एसआईआर को लेकर कठिन परिश्रम कर रहे है, लेकिन विभागीय अधिकारी नियमों के विपरीत जाकर शिक्षकों का मानसिक उत्पीड़न करने पर उतारू हैं। शिक्षकों को सुबह साढ़े आठ बजे विद्यालयों में उपस्थित होकर अपनी उपस्थिति ऑनलाइन देने के निर्देश दिए गए हैं, जो नियमानुसार नहीं हैं। बड़ी संख्या में शिक्षक और स्टाफ को केवल संभावना के आधार पर कारण बताओ नोटिस दिए गए हैं। शिक्षकों के अवकाश पर भी रोक लगा दी गई है। जिन शिक्षकों के घरों में शादी हैं, या वह बीमार हैं उनके अवकाश भी निरस्त किए जा रहे हैं। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों को जारी नोटिस निरस्त कराने, अवकाश पर लगाई रोक हटाने, विद्यालय का संचालन सुबह 9 से तीन बजे तक करने, सार्वजनिक अवकाश व साप्ताहिक छुट्टी में कार्य करने के एवज में शिक्षकों को प्रतिकर अवकाश प्रदान किया जाए, वेतन रोक कैसी कार्रवाई समाप्त कराने की मांग उठाई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page