M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पेंट व्यवसायी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ स्वाहा , चौकीदार झुलसा

पेंट व्यवसायी के गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ स्वाहा , चौकीदार झुलसा

हापुड़।

थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के एक मौहल्ले निवासी पेंट व्यवसायी के गोदाम में शार्ट सर्किट से संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया और चौकीदार झुलस गया। फायरबिग्रेड की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के
स्वर्ग आश्रम रोड स्थित कृष्णा नगर निवासी निशू अग्रवाल पेंट बनाने का व्यवसाय करते हैं। देर रात उनके गढ़ रोड़ स्थित गोदाम
में अचानक शार्ट सर्किट से देर रात आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के समय घर में घरेलू सामान के साथ ऊपरी तल पर बड़ी मात्रा में पेंट का स्टॉक भी मौजूद था। जिससे आग तेजी से फैल गई। आग बुझाने के चक्कर में चौकीदार नौशाद झुलस गया और अचानक धुआं और लपटें देखकर स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम कुछ ही देर में मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका ।
इस आगजनी में लाखों रुपए का सामान नष्ट हो गया है। हालांकि, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। लेकिन प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट को इसकी वजह माना जा रहा है।

सीएफओ अजय शर्मा ने बताया कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और स्थिति सामान्य है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page