सनातन धर्म की शिक्षा की तारीफ करने पर सुसरालियों ने विवाहिता को पीट पीट कर घर से निकाला, दी एसिड अटैक की धमकी

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र निवासी एक विवाहिता को सुसरालियों ने दहेज में दो लाख रुपए व कार ना देने व सनातन धर्म की शिक्षा की तारीफ करने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया और सोशल मीडिया पर बदनामी कर एसिड अटैक की धमकी दी।
जानकारी के अनुसार थाना किठौर के कस्बा शाहजहांपुर निवासी व हाल में हापुड़ के आवास विकास कालोनी निवासी रजीना की शादी वर्ष 2016 में गाज़ियाबाद के इरेमा टावर, महागुन मेस्कोर्ट निवासी
जैदयार खान से हुई थी।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले बार-बार कार और दो लाख रुपये की मांग करते थे। विरोध करने पर महिला के साथ आए दिन मारपीट होती थी। वह दो बच्चों की मां है और नौकरी भी करती थी। काम करने पर ससुराल पक्ष ने उसके चरित्र पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। इसी बीच जब उसने घर में एक चर्चा के दौरान सनातन धर्म की शिक्षा की प्रशंसा कर दी, तो पति, सास हुमैरा बेगम, ससुर नवेद और देवर हमजा ने उसे बुरी तरह पीटा और घर से बाहर निकाल दिया।
पीड़िता ने बताया कि अब उसे अज्ञात नंबरों से लगातार एसिड अटैक व जान से मारने की धमकी भरे कॉल और मैसेज मिल रहे हैं।
थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












