M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

महेश वर्मा ने इटली में किया भारत का प्रतिनिधित्व

हापुड़, — दीवान इंटर कॉलेज, हापुड़ के प्रख्यात शिक्षक, साहित्यकार और विज्ञान संप्रेषक महेश वर्मा ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। उन्होंने 8वाँ RELTTAW Global Exchange Program में भाग लिया, जो 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक बागेरिया (सिसिली), इटली में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न देशों से 30 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

महेश वर्मा ने इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में “UNESCO World Heritage and Marine Biodiversity” विषय पर आयोजित सत्र में दिल्ली-एनसीआर के विश्व धरोहर स्थलों पर आधारित अपने प्रोजेक्ट “World Heritage Sites as Open Classrooms” को प्रस्तुत किया। उनके इस नवाचारपूर्ण शैक्षणिक प्रयोग की सराहना अंतरराष्ट्रीय शिक्षाविदों और प्रतिभागियों ने की।

इटली से लौटने पर दीवान इंटर कॉलेज के स्टाफ, सहयोगियों और विद्यार्थियों ने उनका भव्य स्वागत किया और इस उपलब्धि पर बधाई दी। उल्लेखनीय है कि महेश वर्मा को पिछले वर्ष मिस्र (Egypt) में आयोजित समारोह में International Excellence Award से भी सम्मानित किया जा चुका है।

महेश वर्मा ने कहा कि “विश्व धरोहर स्थल केवल ऐतिहासिक स्मारक नहीं, बल्कि जीवंत पाठशालाएँ हैं जो हमें संस्कृति, इतिहास और पर्यावरण संरक्षण का समन्वय सिखाती हैं।”





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Back to top button

You cannot copy content of this page