M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

साइबर ठग ने पति का दोस्त बनकर खाते से उड़ाई धनराशि

हापुड़।

थाना देहात क्षेत्र के मोहल्ला कोटला सादात निवासी कोमल के खाते से साइबर ठगों ने तीन बार में करीब 40 हजार रुपये निकाल लिए।

पीड़िता कोमल ने बताया कि 11 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर पर एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने उनके पति का नाम लेते हुए उनके खाते में कुछ रुपये भेजे। इसके बाद साइबर ठगों ने रुपये वापस करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित के खाते से गूगल पे के माध्यम से तीन बार में उनके खाते से करीब 40 हजार रुपये निकल गए। फोन पर रुपये निकलने का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसपी से की।

थाना प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page