M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मेलें में सिविल ड्रेस में तैनात हुई महिला पुलिसकर्मी

हापुड़।

कार्तिक गंगा मेलें में एसपी ने महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी तैनात की है।

एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह के निर्देश पर कार्तिक गंगा मेलें में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। मेला क्षेत्र में मनचलों और असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने के लिए एंटी-रोमियो स्क्वॉड की कई टीमें भी सक्रिय की गई हैं। ये टीमें सादे कपड़ों में पूरे मेला परिसर में घूमकर संदिग्ध गतिविधियों पर नज़र रखेंगी और तत्काल कार्रवाई करेंगी।छेड़छाड़ या किसी भी अप्रिय घटना की शिकायत के लिए व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए हैं।

एसपी ने आश्वासन दिया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त, गंगा स्नान के बाद महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए बनाए गए चेंजिंग रूम के पास विशेष महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक ने सभी पुलिसकर्मियों को 24 घंटे सतर्क रहने और शरारती तत्वों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page