गोभी से भरा एक पिकअप गाड़ी पलटी, ड्राइवर घायल

गोभी से भरा एक पिकअप गाड़ी पलटी, ड्राइवर घायल
हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र में रात हापुड़ आ रहा बंद गोभी से भरा एक पिकअप गाड़ी किसी वाहन की साइड लगने से पलट गई । जिससे गोभी सड़क प्रश्र फैल गई और ड्राइवर घायल हो गया।
बुलंदशहर के स्याना निवासी अजीत पिकअप गाड़ी में देर रात बंद गोभी लेकर हापुड़ की ओर आ रहा था। जैसे हीं वह हाफिजपुर थाना क्षेत्र में सादिकपुर के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन की साइड लगने से पिकअप
चालक गाड़ी का संतुलन महीं बना ग्राम पाया और गाड़ी पलट गई। पिकअप में भरी बंद गोभी सड़क पर बिखर गई। इससे यातयात व्यवस्था ठप हो गईं।
मौके पर आसपास के लोग एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हाफिजपुर थाना प्रभारी सुरेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी दी।
पुलिस टीम ने घायल पिकअप चालक को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराकर उसके परिजन को सूचना दी।












