ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दहेज में पांच लाख रुपए व कार की डिमांड पूरी ना होने पर सुसरालियों पर गर्भवती बहू को पीटने का आरोप, एफआईआर दर्ज

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में सुसरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपए व कार की डिमांड पूरी ना होने पर गर्भवती बहू को पीटने व गर्भपात करवाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव आलमपुर निवासी कविता तोमर ने बताया कि उसकी शादी 27 जनवरी 2022 को अर्जुन नगर निवासी विशाल तोमर से हुई थी। शादी में उसके परिवार ने करीब 20 लाख रुपये खर्च किए थे, जिसमें घर का सामान और 1.51 लाख रुपये नकद दिए गए थे।

कविता का आरोप है कि शादी के बाद पति विशाल तोमर, ससुर बिजेन्द्र सिंह तोमर, सास सुनीता, देवर रोहित, मोहित, लक्की, ननद प्रियंका, शिवानी, मेघा और चचेरी सास रजनी ने 5 लाख रुपये और एक कार की दहेज में मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर उसे गालियां दी जाती थीं और लात-घूंसों व थप्पड़ों से पीटा जाता था। वह चार माह की गर्भवती थी। 18 अक्टूबर की रात सभी आरोपियों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। इस मारपीट के कारण उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई।

थाना प्रभारी निरीक्षक श्योपाल सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page