M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
HapurNewsUttar Pradesh

एसएसवी इंटर कालेज के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

हापुड़।

सोमवार को दिल्ली रोड स्थित एसएसवी इंटर कालेज के सभागार कक्ष में विद्यालय के प्रबंधक सुधीर अग्रवाल चोटी द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया,जिन्होंने अलग-अलग कार्य क्षेत्र में अपनी प्रभावशाली भूमिका निभाने के साथ-साथ विद्यालय को गोर्वान्वित किया है

मेधावी छात्र सम्मान समारोह एनएमएमएस में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राएं, विभिन्न कक्षाओं में उत्तीर्ण प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले छात्र-छात्राएं,विज्ञान प्रदर्शनियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं, एनसीसी के सर्वश्रेष्ठ 10 छात्र छात्राएं,क्रीड़ा प्रतियोगिताओं में विभिन्न स्तरों पर प्रतिभाग कर विद्यालय को गौरवान्वित करने वाले 30 छात्र,भारत को जानो प्रतियोगिता में अपना प्रभावी भूमिका निभाने छात्र-छात्रा,स्काउट गाइड कार्यक्रम में योगदान देने वाले छात्र-छात्रा,सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा रंगोली प्रतियोगिताओं में विद्यालय की साज-सज्जा करने वाले छात्र-छात्रा,भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में प्रथम तीन स्थानों पर आने वाले छात्र-छात्राएं एवं इन सभी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने वाले तथा अपना योगदान देने वाले उनके अध्यापक अध्यापिकाएं व कर्मचारी को प्रबंधक द्वारा अपनी मैनेजमेंट के सहयोग से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विजय कुमार गर्ग ने कहा कि विद्यालय में विभिन्न स्तरों पर अपना सहयोग देने वाले श्रेष्ठ अध्यापकों का भी चयन करते हुए उन्हें भी प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन नीलिमा वर्मा व वरिष्ठ प्रवक्ता विष्णु दत्त शर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर विद्यालय के प्रधान प्रदीप गुप्ता,उप प्रधान संजय अग्रवाल ललित गोयल,प्रबंध समिति के सदस्य राजीव गोयल,अमित मुन्ना ,धर्मेंद्र कुमार शर्मा व कालेज के शिक्षक,कर्मचारी मौजूद रहे।

















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page