M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

गंगा मेला सकुशल संपन्न कराने को डीआईजी ने निगरानी शुरू की, 3000 अतिरिक्त पुलिस बल व संसाधन किए जायेंगे तैनात

-गंगा मेला सकुशल संपन्न कराने को डीआईजी ने निगरानी शुरू की, 3000 अतिरिक्त पुलिस बल व संसाधन किए जायेंगे तैनात

हापुड़।
गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में लग रहे कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला 2025 को सकुशल संपन्न कराने के लिए डीआईजी ने मेले की निगरानी शुरू करते हुए कानून व्यवस्था के मद्देनजर मेले के लिए 3000 अतिरिक्त पुलिस बल व संसाधन उपलब्ध कराये है। इसके अलावा में गंगा मेले में आने व जाने वाले मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए निर्देश दिये है।
आपको बता दें,कि गढ़मुक्तेश्वर के खादर क्षेत्र में पौराणिक कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले का आयोजन प्रतिवर्ष जिला पंचायत द्वारा किया जाता है। जिसकी तैयारी जिला प्रशासन द्वारा एक माह पूर्व से शुरू कर दी गई है। मेले में गंगा स्नान करने के लिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के अलावा राजस्थान,पंजाब,हरियाणा व दिल्ली से करीब 20 से 25 लाख श्रद्घालु आते है। मेले में आने वाले श्रद्घालुओं को किसी परेशानी का सामना नहीं करने पड़े,इसका जिला पंचायत द्वारा ध्यान रखा जाता है।
कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला पर डीआईजी कलानिधि नैथानी ने मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए निगरानी शुरू कर दी है। साथ ही मेले के लिए 3000 अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित कराने के साथ-साथ अन्य संसाधन भी उपलब्ध कराये है।
उन्होंने बताया कि गंगा मेले में अपर पुलिस अधीक्षक 2,सीओ 17,निरीक्षक 30,उप निरीक्षक 340,मुख्य आरक्षी 345,आरक्षी 1550,सशस्त्र पुलिस उपनिरीक्षक 14,मुख्य आरक्षी 60,महिला पुलिस उपनिरीक्षक 14,महिला मुख्य आरक्षी 125,यातायात निरीक्षक 13,मुख्य आरक्षी 122,एलआईयू निरीक्षक 11,मुख्य आरक्षी 11,आरक्षी 45,घुड़सवार पुलिस मय घोड़े 6,रेडियो संचार विभाग निरीक्षक 14,फायर सर्विस सीएफओ 1,एफएसओ 4,लीडिग़ फायर मैन 20,फ्लड पीएसी 2 प्लाटून,पीएसी एसडीआरएफ 1 कंपनी,एनडीआएफ टीम 6,स्टैटिक मोबाइल 70,हैण्ड हैल्ड सैट 300,ड्रोन कैमरा 6,दूरबीन 40 व डॉग स्कवायड 5 तैनात रहेंगे।
डीआईजी ने बताया कि गंगा मेले में आने व जाने वाले प्रत्येक मार्ग पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के निर्देश दिये है। जिससे मेले में आने वाले प्रत्येक वाहन का नंबर स्पष्टï दिखाई दे सके।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page