नेशनल हाईवे- 9 पर ट्रैफिक कांस्टेबल सड़क पर बीचों बीच बैठा , वीडियो वायरल

नेशनल हाईवे- 9 पर ट्रैफिक कांस्टेबल सड़क पर बीचों बीच बैठा , वीडियो वायरल
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर देर रात एक ट्रैफिक कांस्टेबल सड़क पर बीचों बीच बैठकर हंगामा करने लगा। लोगों ने नशे में होने का आरोप लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एसपी ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के दिल्ली रोड पर बुधवार रात एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने नशे की हालत में सड़क के बीच बैठकर हंगामा किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। उक्त कांस्टेबल रोहित बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सिपाही देर रात नशे की हालत में दिल्ली रोड पर ट्रैफिक के बीच आ गया और अचानक सड़क के बीच बैठकर चिल्लाने लगा। राहगीरों ने उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह बार-बार सड़क पर बैठता रहा, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने कांस्टेबल को सड़क के किनारे ले जाकर शांत कराया।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि मामले में जांच के निर्देश दिए।












