दिन निकलते ही इंकमटैक्स डिपार्टमेंट ने शहर में की ताबातोड छापेमारी, मचा हड़कंप

दिन निकलते ही इंकमटैक्स डिपार्टमेंट ने शहर में की ताबातोड छापेमारी, मचा हड़कंप
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना हापुड़ क्षेत्र की पॉश कॉलोनियों में दिन निकलते ही इंकमटैक्स डिपार्टमेंट ने शहर में ताबातोड छापेमारी की। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मंच गया।
जानकारी के अनुसार हापुड़ की पॉश कॉलोनी श्रीनगर में आज सुबह इनकमटैक्स डिपार्टमेंट की टीमों ने नितिन गर्ग, बुलन्दशहर रोड़, स्वर्ग आश्रम रोड़ व अन्य स्थानों पर छापेमारी कर कागजात व अन्य चीजों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जिससे व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई से व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापारियों का कहना है कि दीपावली से एक सप्ताह पूर्व इस तरीके की कार्रवाई से व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है।












